ब्रिटिश अदालतों में मिल सकती है कैमरे की इजाजत

लंदन, 20 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लैंड एवं वेल्स में ‘क्राउन कोर्ट’ में पहली बार टीवी कैमरा लगाने की इजाजत मिल सकती है। न्याय मंत्रालय ने अपनी एक पायलट परियोजना के तहत इसका प्रस्ताव दिया है।

बीबीसी की खबर के अनुसार, इस योजना के तहत लंदन स्थित ओल्ड बैले समेत आठ अदालतों के वरिष्ठ न्यायाधीशों द्वारा सजा सुनाते वक्त की गई टिप्पणियों को फिल्माया जाएगा लेकिन उनका प्रसारण नहीं होगा।

न्याय मंत्री शैलेश वारा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इससे ‘हमारी अदालतों में जो होता है उस बारे में और खुलापन और पारदर्शिता आएगी।’

हालांकि, बचाव पक्ष, गवाहों और पीड़ितों को फिल्माने पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

अपीलीय अदालतों की ऐसी ही कार्यवाही को वर्ष 2013 से फिल्माया जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही वर्ष 2009 से ही फिल्माई जा रही है। यह ब्रिटेन में सिविल मामलों की और इंग्लैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड के आपराधिक मामलों की अंतिम अदालत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493