मुंबई, 21 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड हस्तियों ने वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए चादरें दान करने का निर्णय लिया है।
घरेलू जरूरतों से जुड़े ब्रांड ‘टैन्जरीन’ ने इस क्रम में एक पहल शुरू की है, जिसमें उसने बेडरूम के मेकओवर से जुड़े सामानों पर ऑटोग्राफ कराने के लिए कई बॉलीवुड हस्तियों से संपर्क किया है।
टैन्जरीन ने ऐसे ऑटोग्राफ वाली 25 चादरें हेल्प ऐज इंडिया और सिल्वर लाइनिंग फाउंडेशन जैसी गैर सरकारी संस्थाओं (एनजीओ) को दान की हैं।
ब्रांड की इस पहल से जावेद अख्तर, सोनम कपूर, कबीर बेदी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, गोविंदा, सुशांत सिंह राजपूत, कल्कि कोच्लिन, मलाइका अरोड़ा खान, उर्वशी, आतिया शेट्टी, भूमि पेडनेकर, उर्वशी रौतेला, संजीव कपूर, तलत अजीज व अन्य जुड़े हुए हैं।
टैन्जरीन अलग-अलग एनजीओ को अब तक 650 चादरें दान कर चुका है।
टैन्जरीन के सह-संस्थापक राजीव मर्चेट ने इस पहल के बारे में कहा, “हमारे उत्पाद हजारों भारतीयों के घरों को सुंदर बनाते हैं, लेकिन हम हमारे ब्रांड का उपयोग जरूरतमंदों के लिए कुछ अलग करने के लिए करना चाहते थे। दान के जरिए हमें देश के सुविधाहीन बुजुर्गो को आराम व मान देने और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने में मदद करने का मौका मिला है।”
dharmpath.com dharmpath