न्यूयार्क, 21 मार्च (आईएएनएस)। यदि आप चाहते हैं कि आपका विज्ञापन अधिक समय तक अधिक-से-अधिक दर्शकों के दिलो-दिमाग में रहे, तो ऐसे टीवी सीरियल को चुनें, जिनका दर्शकों से भावनात्मक रिश्ता हो। यह बात ट्विटर द्वारा प्रायोजित एक अध्ययन में कही गई।
वेरायटी डॉट कॉम के मुताबिक, विज्ञापन एजेंसियों स्टारकॉम और कैनवस द्वारा किए गए अध्ययन में करीब 20 प्राइम टाइम कार्यक्रमों को शामिल किया गया, जिनमें स्टारकॉम के ग्राहकों ने टीवी विज्ञापन चलाए।
अध्ययन के मुताबिक जो दर्शक कार्यक्रमों से भावनात्मक रूप से जुड़े थे, उन्होंने विज्ञापन को बाद में भी याद रखा।
ट्विटर के वैश्विक एजेंसी रिसर्च एंड डाटा स्ट्रैटेजी के प्रमुख हीदर ओशिया ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा, “हम लंबे समय से यह मानते रहे हैं कि दर्शक अलग-अलग कार्यक्रमों के बारे में जैसा महसूस कर रहे होते हैं, उसके आधार पर विज्ञापनों पर अलग-अलग प्रतिक्रिया करते हैं।”
ट्विटर पर टेलीविजन कार्यक्रमों के बारे में ‘लव’ और ‘एक्साइटेड’ जैसे शब्द पोस्ट करने वाले दर्शकों में 41 फीसदी उन कार्यक्रमों के बीच दिखाए गए विज्ञापनों को याद करने में सफल रहे।
यह अनुपात कार्यक्रमों के बारे में ‘न्यूट्रल’ शब्द पोस्ट करने वालों के मुकाबले तीन गुना अधिक है।
भावुक ट्वीट पोस्ट करने वालों में से 61 फीसदी ने कहा कि वे विज्ञापन में दिखाए गए उत्पाद खरीद सकते हैं।
अध्ययन में यह भी पता चला कि कार्यक्रम देखने के दौरान ट्विटर का उपयोग करने वालों में कार्यक्रम के बाद उसके बीच में दिखाए गए विज्ञापनों को याद कर पाने की संभावना 62 फीसदी अधिक होती है।
dharmpath.com dharmpath