गीगी ने बिल्ली की याद में फोटो पोस्ट की

लंदन, 21 मार्च (आईएएनएस)। अपनी पालतू बिल्ली ‘चुब’ की मौत से दुखी मॉडल गीगी हैडिड ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की। इसमें वह चुब और अपने गायक प्रेमी जायन मलिक के बेहद करीब नजर आ रही हैं।

गीगी ने यह तस्वीर रविवार को इंस्टाग्राम पोस्ट की, जिसमें वह, जायन और चुब एक-दूसरे से सटकर बैठे दिख रहे हैं।

वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, तस्वीर में जायन गीगी को चूमते नजर आ रहे हैं और गीगी चुब को कसकर गले लगाए हुए हैं।

गीगी ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, “हम तुमसे हमेशा प्यार करेंगे चुब।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493