पंटलैंड के सूचना मंत्री मोहम्मद हसन ने बताया कि उत्तरी सोमालिया के नूगल क्षेत्र के सूज घाटी में सैनिकों की आतंकवादियों से लड़ाई हुई और सरकारी बलों ने उन पर काबू पा लिया।
हसन ने कहा, “हमने अल शहाब के 70 आतंकवादियों को मार गिराया। इसके अलावा हमने 30 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। यह आतंकवादी समूह पर हमारी सेनाओं की जीत है।”
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में 500 से ज्यादा आतंकवादी है जिन्हें पंटलैंड के सैनिकों ने घेर लिया है। जो आतंकवादी निकल भागने में सफल हो रहे हैं, उनका पीछा किया जा रहा है।
अल शहाब आतंकवादी समूह ने इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
दक्षिणी सोमालिया में पिछले हफ्ते केन्याई सैनिकों ने 50 आतंकवादियों को मार गिराया था।
dharmpath.com dharmpath