क्यूबा के विदेश व्यापार और निवेश मंत्री रोड्रिगो मालमीरका ने बताया कि इस द्वीप को 12 आर्थिक क्षेत्रों में निवेश की जरूरत है जिनमें अक्षय ऊर्जा, तेल की खोज और पर्यटन शामिल हैं।
मालमीरका ने कहा कि आधी दशक की दुश्मनी के बाद दोनों देशों के संबंध सुधरे हैं और वे पारस्परिक लाभ के लिए आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी उद्योगों की रुचि क्यूबा के बाजार में काफी बढ़ी है।
मालमीरका ने कहा, “पिछले साल 100 से ज्यादा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने व्यापार के अवसरों की तलाश में क्यूबा की यात्रा की थी।”
इस दौरान क्यूबा की 20 कंपनियों ने अमेरिका से आयात में रुचि दिखाई है और वे अगले कुछ महीनों में समझौतों के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं।
ओबामा क्यूबा में दोनों देशों के व्यापार प्रतिनिधियों के एक सम्मेलन में शामिल होंगे। उनके साथ अमेरिका के वित्त मंत्री पेनी प्रिट्जकर भी होंगे।
इस सम्मेलन में क्यूबा की सरकारी और निजी क्षेत्र की कंपनियां विभिन्न क्षेत्रों में व्यापार संबंधी प्रस्ताव को प्रस्तुत करेंगी।
dharmpath.com dharmpath