टी-20 विश्व कप : आस्ट्रेलिया को 157 रनों का लक्ष्य

बेंगलुरु, 21 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने मंगलवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 विश्व कप के ग्रुप-2 के मैच में आस्ट्रेलिया के सामने 157 रनों का लक्ष्य रखा है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 156 रन बनाए।

बांग्लादेश की तरफ से महमुदुल्ला ने सबसे ज्यादा नाबाद 49 रन बनाए। उनके अलावा शाकिब अल-हसन ने 39 रनों का योगदान दिया।

दोनों ने तेजी से रन बनाए। महमुदुल्ला ने 29 गेंद की पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, शाकिब ने 25 गेंदें खेलीं और तीन चौके व एक छक्का लगाया।

बांग्लादेश की शुरुआत काफी धीमी रही और उसका पहला विकेट दूसरे ओवर में दो रन पर गिरा। शेन वाटसन ने सौम्य सरकार को पवेलियन भेजा। शब्बीर रहमान (12) भी 25 के कुल स्कोर पर वाटसन का दूसरा शिकार बने।

इसके बाद शाकिब ने दूसरे सलामी बल्लेबाज मोहम्मद मिथुन (23) के साथ पारी को धीरे-धीर आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिए 34 रन जोड़कर टीम को संकट से बाहर निकाला। मिथुन 65 के कुल स्कोर पर एडम जाम्पा का शिकार हुए।

अंत में महमुदुल्ला और मुश्फिकुर रहीम (नाबाद 15) ने टीम को 156 के स्कोर तक पहुंचाया।

आस्ट्रेलिया की तरफ से जाम्पा ने तीन और वाटसन ने दो विकेट लिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493