उप्र : दबंगों ने घर में घुसकर दलित महिलाओं को पीटा, लूटपाट

पुलिस के मुताबिक, झांसी जनपद के बबीना थाने के न्यू हरिजन कालोनी निवासी करन वाल्मीकि अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान टपरियन निवासी पंकज यादव, मनीष यादव, विकास प्रधान, राहुल और आनंद अपनी बाइक से उसके घर के सामने पहुंचे और महिलाओं को देखकर छींटाकसी करने लगे। यह देख करन वाल्मीकि ने उन्हें टोका तो उससे झगड़ने लगे।

इसके बाद दबंगों ने अपने साथियों को बुलाकर लिया और घर में घुसकर फायरिंग करते हुए घर की महिलाओं के साथ मारपीट की और घर में रखे 7500 रुपये जेब में भर लिए। पीड़ित महिलाओं ने आस-पास के लोगों की मदद से भागकर जान बचाई।

पीड़ितों ने इसकी लिखित शिकायत थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने दबंग युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493