उप्र : भूत का साया बता तांत्रिक ने की ठगी

गांव कृपाकुंड मजरा बंगलहाकुटी निवासी महेश प्रसाद की बेटी कई दिनों से बीमार थी। परिवार वाले काफी चिंतित थे। उन्होंने कई डाक्टरों से भी बेटी का इलाज कराया, हालत नहीं सुधरी। इसी बीच उनकी मुलाकात थाना मितौली के ग्राम सरैया निवासी एक तांत्रिक से हुई।

महेश प्रसाद ने बीमार बेटी के बारे में तांत्रिक को सारी बात बताई। तांत्रिक ने घर जाकर उनकी बीमार बेटी को देखा तो भूत-प्रेत का साया बताकर पूरी तरह ठीक करने का दावा किया।

महेश प्रसाद ने तांत्रिक की बात मानकर पूजा की सामाग्री बाजार से लाकर उसे दे दी। इसके बाद तांत्रिक ने कहा कि 51 हजार रुपये और जेवरात भी पूजा की वेदी पर रखो।

महेश ने किसी तरह 21 हजार रुपये जुटाए और सोने के कुंडल एक पोटली मे बांध कर तांत्रिक को दे दिया। वहां कई लोग जुट गए, लेकिन तांत्रिक ने अन्य लोगों को वहां से बाहर कर दिया।

इसके बाद तांत्रिक ने जेवरात और रुपये की अलग-अलग पोटली बनाई और इसके अलावा मिट्टी की एक पोटली बनाकर वहीं पर रख दी। तांत्रिक ने एक लोटा पानी मंगाकर लड़की से स्पर्श कराया और कहा कि यह जल पीपल की जड़ पर चढ़ा दो। इसके अलावा एक लौंग देकर गांव के बाहर फेंक आने की सलाह दी।

महेश प्रसाद जल व लौंग लेकर जैसे ही गांव के बाहर निकला, तांत्रिक नगदी व जेवरात लेकर अपने साथी के साथ गांव से फरार हो गया।

पीड़ित महेश प्रसाद ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस शिकायत दर्ज कर तांत्रिक को तलाश रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493