डॉ. प्रणय रॉय को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय पुरस्कार

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। एनडीटीवी (न्यू देल्ही टेलीविजन) के सहसंस्थापक और कार्यकारी सहअध्यक्ष डॉ प्रणय रॉय को प्रतिष्ठित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेसन, एकेडमिक्स एंड मैनेजमेंट : 2015 सम्मान के लिए चुना गया है।

डॉ. रॉय को यह पुरस्कार 28 मार्च को जस्टिस वी.एन. खरे प्रदान करेंगे। उन्हें साल 2015 के लिए यह पुरस्कार टीवी/डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है।

इस पुरस्कार की घोषणा निर्णायक मंडल के संयोजक पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री ने की। निर्णायक मंडल में कुल 12 सदस्य थे जिनमें शिवराज पाटिल, जी.बी. पटनायक, एम.के. शर्मा, डी.के. बंदोपाध्याय समेत कई जानेमाने लोग हैं।

यह पुरस्कार लाल बहादुर शास्त्री प्रबंधन संस्थान, दिल्ली द्वारा दिया जाता है। इसके तहत 5 लाख रुपये नगद, एक प्रशस्ति पत्र और एक पट्टिका दी जाती है। इसके अतिरिक्त विजेता को लाल बहादुर शास्त्री संस्थान का अध्येता नियुक्त किया जाता है और उसका नाम संस्थान के सम्मान पट्टिका पर दर्ज किया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493