नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र नेता कन्हैया कुमार ने यहां मंगलवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।
कन्हैया ने कांग्रेस उपाध्यक्ष से तुगलक लेन स्थित उनके सरकारी आवास पर जाकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विवि छात्र संघ (जेएनयूएसयू) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई की।
जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद यह कन्हैया की राहुल गांधी से पहली मुलाकात है। उन पर जेएनयू परिसर में देशविरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप है, जिसके चलते उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी थी।
जेएनयू परिसर में देशविरोधी नारेबाजी होने का मामला तूल पकड़ने पर राहुल गांधी खुलकर कन्हैया के समर्थन में उतरे थे।
dharmpath.com dharmpath