ब्यूनस आयर्स, 22 मार्च (आईएएनएस)। अर्जेटीना के कोच गेरारडरे मार्टिनो ने विश्व कप क्वालीफायर में बोलीविया के खिलाफ होने वाले मुकाबले में टीम में एक नए खिलाड़ी लॉनस के स्ट्राइकर लॉटारो एकोस्टा को शामिल किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जेवियर पास्टोरे, एंजो पेरेज और निको गेतान के चोटिल होने के कारण अब तक केवल 28 वर्षीय खिलाड़ी को ही टीम में शामिल किया गया है।
एकोस्टा के हवाले से ‘टीवाईसी स्पोर्ट्स’ चैनल ने सोमवार को बताया, “राष्ट्रीय टीम में शामिल होना बहुत कमाल की बात है। मुझे इस पर यकीन नहीं हो रहा है।”
एकोस्टा ने युवा स्तर पर लियोनेल मेसी और सर्गियो एगुएरो के साथ अर्जेटीना का प्रतिनिधित्व किया है। वह 2007 में अंडर-20 विश्व कप और 2008 में बीजिंग में ओलम्पिक पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा भी थे।
dharmpath.com dharmpath