लॉस एंजेलिस, 22 मार्च (आईएएनएस)। टीवी श्रृंखला ‘प्रिजन ब्रेक’ में पॉल केलरमन की भूमिका निभा रहे अभिनेता पॉल एंडेलस्टीन आगामी श्रृखंला के साथ वापसी कर रहे हैं। इसका प्रसारण 2005 से 2009 तक हुआ।
वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, पॉल एंडेलस्टीन श्रृंखला के मूल कलाकारों के साथ वापसी कर रहे हैं। इसमें वेंटवर्थ मिलर (माइकल स्कोफिल्ड), डोमिनिक परसेल (लिंकन बरोज), सारा वेन कैलीज (डॉ सारा टैनक्रेडी), रॉबर्ट नेप्पर (टी-बैग), अमाउरी नोलास्को (सुक्रे) और रॉक्मोंड दुंबर (सी-नोट) जैसे सितारे शामिल हैं।
‘प्रिजन ब्रेक’ पहले चार सत्रों की एक कड़ी है।
एडेलस्टीन मूल नाटक के सभी चार सत्रों में दिखाई दिए, इसमें कुल 46 प्रकरण थे।
उन्होंने ‘प्राइवेट प्रैक्टिस’ और ‘स्कैंडल’ जैसे धारावाहिकों में अभिनय किया और वर्तमान में वह ब्रेवो के ‘गल्फ्रेंड्स गाइड टू डाइवोर्स’ में अभिनेत्री लीसा एडेलस्टीन के साथ नजर आ रहे हैं।
टीवी श्रृंखला ‘प्रिजन ब्रेक’ का प्रीमियर 2016-17 सत्र में होगा, हालांकि प्रीमियर की तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
dharmpath.com dharmpath