थाईलैंड : धुंध से 64,000 लोग बीमार

बैंकाक, 22 मार्च (आईएएनएस)। थाईलैंड के उत्तरी प्रांत में धुंध के कारण 64,108 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि मरीजों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। मीडिया रिपोर्टो में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

क्षेत्रीय स्वास्थ्य संवर्धन केंद्र, चियांग माई के कार्यकारी निदेशक सुराफान संगसावांग ने बताया कि क्षेत्र के 90 अस्पतालों से सूचना मिली है कि धुंध के कारण सांस की बीमारी और कोरोनरी धमनी की बीमारी में नाटकीय रूप से वृद्धि देखने को मिल रही है।

प्रदूषण नियंत्रण विभाग के मुताबिक, इस प्रांत के तीन जिलों में प्रदूषण सबसे अधिक देखा जा रहा है।

उत्तरी थाईलैंड में हर साल धुंध की समस्या होती है, क्योंकि किसान अपने खेत में फसल काटने के बाद बचे हुए खरपतवार को जलाने के लिए आग लगा देते हैं, वहीं इन दिनों जंगल में भी आग लगने की घटनाएं होती हैं, जिससे धुंध काफी बढ़ जाती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493