ब्रसेल्स विस्फोट में भारतीय महिला घायल

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को कहा कि ब्रसेल्स हवाईअड्डे पर हुए विस्फोट में जेट एयरवेज के चालक दल की एक महिला सदस्य घायल हो गई है।

सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया, “मैं ब्रसेल्स में भारत के राजदूत मंजीव पुरी के लगातार सम्पर्क में हूं। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भारतीय के हताहत होने की सूचना नहीं है।”

मंत्री ने अगले ट्वीट में कहा, “जेट एयरवेज के चालक दल की एक महिला सदस्य घायल हुई है। उसे अस्पताल पहुंचाया गया है।”

उन्होंने कहा, “चिंता करने की कोई बात नहीं। ब्रसेल्स में भारतीय दूतावास हर संभव मदद करेगा।”

उल्लेखनीय है कि ब्रसेल्स में जावेंतेम हवाईअड्डे पर मंगलवार को हुए दोहरे विस्फोट में कम से कम 13 लोग मारे गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493