हॉकी : हॉक्स बे कप के लिए आस्ट्रेलियाई महिला टीम घोषित

पर्थ, 22 मार्च (आईएएनएस)। न्यूजीलैड में दो से 10 अप्रैल के बीच होने वाले हॉक्स वे कप के लिए आस्ट्रेलिया महिला टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम के कोच एडम कोमेंस ने मंगलवार को टीम की घोषणा की।

इसके अलावा चीन के साथ होने वाले एक टेस्ट मैच के लिए भी टीम की घोषणा कर दी गई है।

कोच और चयनकर्ताओं ने खिताब को बचाने के लिए टीम में अनुभव को तरजीह दी है। टीम में 12 अनुभवी खिलाड़ियों को जगह मिली है।

इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही आठ टीमों में से आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, भारत, दक्षिण कोरिया, जापान, चीन पहले ही ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। वहीं आयरलैंड और कनाडा आठवें स्थान के लिए खेलेंगे।

कोमेंस ने कहा, “हम इस टीम को 18 सदस्यों की मजबूत टीम मानते हैं। कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें टीम में जगह नहीं मिली है लेकिन वह ओलम्पिक की रेस में बने हुए हैं। उच्च स्तर की टीमों के खिलाफ खेलना अच्छा होता है। वह भी तैयारी के उसी दौर से गुजर रहे हैं जिससे हम गुजर रहे हैं।”

आस्ट्रेलिया दो अप्रैल को दक्षिण कोरिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

टीम :

चीन के खिलाफ आस्ट्रेलियाई टीम : माडोन्ना ब्लाथ, इडविना बोने, जेन क्लेसटन, अन्ना फ्लांगन, जोडे केनी, राशेल ल्यांच, कारी मैक्मोहन, जिऑरजिना मोर्गन, गैबरिएले नान्से, अशलेघ नेल्सन, जिऑरजिया नान्सरावेन, माडी राक्लीफे, ऑडरे स्मिथ, ग्रेस स्टीवर्ट, रेन्से टेलर, केली व्हाइट।

हॉक्स वे कप के लिए आस्ट्रेलिया टीम : माडोन्ना ब्लाथ, इडविना बोने, जेन क्लेसटन, अन्ना फ्लांगन, जोडे केनी, राशेल ल्यांच, कारी मैक्मोहन, जिऑरजिना मोर्गन, गैबरिएले नान्से, अशलेघ नेल्सन, जिऑरजि पार्कर, ब्रूक पेरिस, कासे साव्लोव्सकी, कैथरीन स्लेटरी, इमिले स्मिथ, ग्रेस स्टीवर्ट, एशेल वेल्स, मरिअह विलियम्स।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493