‘द पीपुल्स डेली’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2016 चीन के अंतरिक्ष उड़ान विकास की शुरुआत की 60वीं वर्षगांठ है।
उल्लेखनीय है कि 24 अप्रैल, 1970 को चीन ने मानव निर्मित पहले पृथ्वी उपग्रह डोंगफैंगहोंग-1 का प्रक्षेपण किया था, जिसके साथ ही स्वदेशी रॉकेट की सहायता से वह स्वदेश निर्मित उपग्रह का प्रक्षेपण करनेवाला दुनिया का पांचवां राष्ट्र बन गया।
अन्य चार देशों में रूस, अमेरिका, फ्रांस व जापान थे।
केंद्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना के मुताबिक, बीते 60 वर्षो के दौरान चीन ने दो बम व एक उपग्रह परियोजना का विकास किया है। एक चंद्र मिशन परियोजना को अंजाम देने के साथ ही उसने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में तेजी से विकास किया है।
चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी लियांग शियोहोंग बीते पांच वर्षो से राष्ट्रीय अंतरिक्ष अवकाश की वकालत करते रहे हैं।
राष्ट्रीय अंतरिक्ष उड़ान दिवस न केवल अंतरिक्ष यात्रियों, बल्कि युवाओं में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति दिलचस्पी जगाना और वैज्ञानिकों को आदर प्रदान करने का दिन है।
dharmpath.com dharmpath