ओरछा में विदेशी महिलाओं ने मिर्ची पाउडर की बदौलत बचाई आबरू

टीकमगढ़, 22 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पर्यटन स्थल ओरछा आईं दो विदेशी महिलाओं ने दो मनचले युवकों से मिर्ची पाउडर के बल पर अपनी आबरू बचाने में कामयाब हुई। इन मनचले युवकों ने सेल्फी के लिए दवाब डालते हुए विदेशी महिलाओं से छेड़छाड़ की।

ओरछा थाने के प्रभारी विवेक शर्मा ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि फ्रांस और स्विट्जलैंड के पर्यटकों का दल सोमवार को ओरछा भ्रमण पर आया था, यह दल जहांगीर महल में भ्रमण कर रहा था, तभी इस दल की दो महिलाए महल के ऊपरी हिस्से में पहुंच गई, वहां पहले से मौजूद दो युवकों ने उनसे परिचय किया और बाद में सेल्फी के लिए दवाब बनाया।

इस दौरान इन महिलाओं ने दोनों युवकों की तस्वीर खींच ली थी। विदेशी महिलाएं जब सेल्फी के लिए राजी नहीं हुईं, तो इन युवकों ने उनका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ कर डाली।

शर्मा ने बताया कि इन विदेशी महिलाओं का कहना है कि उन्होंने अपने पर्स में पहले से रखे मिर्ची पाउडर को उन पर फेंकने की धमकी दी, तो दोनों युवक वहां से भाग गए। महिलाओं ने पुलिस को दोनों आरोपियों की तस्वीरें सौंप दी है। दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

शर्मा के अनुसार, विदेशी महिलाओं के साथ थाने आए गाइड जगदीश मिश्रा ने घटना का ब्योरा दिया। आरोपी युवकों की पुलिस के पास तस्वीर है, छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किए जाने के बाद उनकी तलाश की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493