भोपाल, 23 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर बुधवार सुबह मौसम सुहावना रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।
भोपाल का बुधवार को न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री, इंदौर का 17.2 डिग्री, ग्वालियर का 14 डिग्री और जबलपुर का 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री, इंदौर का 35.2 डिग्री, ग्वालियर का 33 डिग्री और जबलपुर का 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath