बेंगलुरू, 23 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को खेले जा रहे टी-20 विश्व कप के सुपर-10 दौर के ग्रुप-2 मुकाबले में बांग्लादेश के सामने 147 रनों का लक्ष्य रखा है।
भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 146 रन बनाए। भारत की ओर से सुरेश रैना ने सबसे अधिक 30 रन बनाए।
इसके अलावा रोहित शर्मा ने 18, शिखर धवन ने 23, विराट कोहली ने 24, कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने नाबाद 13, रवींद्र जडेजा ने 12 और हार्दिक पंड्या ने 15 रन बनाए।
बांग्लादेश की ओर से अल अमीन हुसैन और मुस्ताफिजुर रहमान ने दो-दो विकेट लिए जबकि सुवागत होम, महमुदुल्लाह और शाकिब अल हसन ने एक-एक सफलता हासिल की।
dharmpath.com dharmpath