डेफएक्सपो में स्वदेशी उत्पाद प्रदर्शित करेगी बीईएल

बेंगलुरू, 23 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण गोवा में 28 मार्च से शुरू हो रहे चार दिवसीय ‘डेफएक्सपो इंडिया 2016’ में सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) स्वदेशी उत्पादों का प्रदर्शन करेगी।

कंपनी ने बुधवार को यहां जारी अपने एक बयान में कहा, “डिजाइन, विकास और विनिर्माण में हमारी स्वदेशीकरण की कोशिश सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के अनुरूप है।”

कंपनी ने बयान में कहा है, “बीईएल भारतीय थल सेना, नौ सेना और वायु सेना, तटरक्षक और अर्ध सैनिक बलों की जरूरतों के अनुरूप उत्पादों और प्रणालियों की एक पूरी श्रंखला प्रदर्शित करेगी।”

एक्सपो आयोजकों के मुताबिक 47 देशों की करीब 1,030 कंपनियों ने अपने अत्याधुनिक उत्पादों और प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित करने के लिए पंजीकरण कराया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493