छात्रों और शिक्षकों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कार्यरत गैरसरकारी संस्था ‘द लिव लव लॉफ फाउंडेशन’ ने ‘यू आर नॉट लोन’ कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है, जिसका मकसद माध्यमिक छात्रों और शिक्षकों को तनाव, बेचैनी और अवसाद के बारे में शिक्षित करते हुए मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े लांछन से छुटकारा दिलाना है।

द लिव लव लॉफ फाउंडेशन की स्थापना एक्टर दीपिका पादुकोण ने जून 2015 में की थी। फाउंडेशन ने बुधवार को दीपिका पादुकोण के स्कूल सोफिया हाई स्कूल, बेंगलुरु में इस कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य के बारे में छात्रों और शिक्षकों को जानकारी दी। साथ ही साल 2016-17 के दौरान कुल 500 स्कूलों में इस आयोजन को करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

इस कार्यक्रम के बारे में दीपिका पादुकोण ने कहा, “हमारा मानना है कि नौजवानों में भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य की गड़बड़ियों को रोकने की शुरूआत स्कूल से ही की जा सकती है। हमें उम्मीद है कि हम स्कूलों के प्रबंधन के साथ मिल कर उनके संस्थानों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ा सकेंगे। ‘यू ऑर नॉट अलोन’ की शुरुआत स्कूली छात्र और शिक्षक, उनके दोस्तों और पारिवारिक सदस्यों को पेश आ रही मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियों को हल करने की एक कोशिश है।”

इस कार्यक्रम के तहत छात्रों को अवसाद के बारे में जानकारी दी जाएगी कि कैसे यह उनके साथियों को प्रभावित कर सकता है, ऐसे में खुद की मदद करने और दोस्तों और परिवार के प्रति संवेदना पैदा करने के बारे में उन्हें शिक्षित किया जाएगा। इसका मकसद बेचैनी और अवसाद के मौके पर इस बारे में बात करने और मदद मांगने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना है।

वहीं शिक्षकों और स्कूल प्रबंधकों को इस कार्यक्रम के माध्यम से बेचैनी और अवसाद के विभिन्न लक्ष्णों और चिन्हों के बारे में जानकारी देना है ताकि वह संवदेनशील बच्चों को आवश्यकता पड़ने पर मदद कर सकें और प्रोफैशनल मदद प्राप्त कर सकें।

फाउंडेशन देश के अन्य स्कूलों से इस कार्यक्रम के लिए आवेदन मंगवा रही है जिसके तहत फाउंडेशन के साथ-साथ सहयोगी संस्थाओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493