चीन के उप विदेश मंत्री ली बाओदोंग ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच इस साल की यह पहली मुलाकात होगी। द्विपक्षीय संबंधों को निरंतरता व स्थिरता के मार्ग पर आगे बढ़ाने की दिशा में यह मुलाकात बेहद महत्वपूर्ण होगी।”
ली ने कहा कि राष्ट्रपति शी परमाणु सुरक्षा सम्मेलन के इतर द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय मुद्दों व साझा हितों को लेकर अन्य देशों के नेताओं से मुलाकात करेंगे।
ओबामा के आमंत्रण पर शी वाशिंगटन में 31 मार्च से एक अप्रैल तक चलने वाले परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
dharmpath.com dharmpath