काबुल, 24 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के बाल्ख प्रांत में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी मोहम्मद जाहिर ने कहा कि चिमताल जिले के रोबात में तीन कारों में टक्कर हो गई।
उन्होंने कहा कि घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
यह सड़क पड़ोसी जारी जिले को प्रांत की राजधानी मजार-ए-शरीफ शहर से जोड़ती है।
अधिकारी के मुताबिक, दुर्घटना के वक्त कोहरा था।
dharmpath.com dharmpath