नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अपने आधिकारिक आवास पर ऑटो रिक्शा चालकों एवं उनके परिजनों के साथ ही अन्य लोगों के साथ होली मनाई।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, “अपने परिवार के लोगों मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों, ऑटो वालों एवं समर्थकों के साथ होली मनाई। सबको होली मुबारक!”
रंगों का त्योहार होली गुरुवार को देश में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath