मप्र में 59 फीसदी पुरुष खाते हैं तंबाकू

भोपाल, 25 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में गुजरे 10 वर्षो में तंबाकू खाने वालों की संख्या में कमी आई है, उसके बावजूद 59 पुरुष और 10 प्रतिशत से अधिक महिलाएं तंबाकू का सेवन करती हैं। यह खुलासा भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्ष 2015-16 में कराए गए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-चार (एनएफएचएस-4) से हुआ है।

भोपाल, 25 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में गुजरे 10 वर्षो में तंबाकू खाने वालों की संख्या में कमी आई है, उसके बावजूद 59 पुरुष और 10 प्रतिशत से अधिक महिलाएं तंबाकू का सेवन करती हैं। यह खुलासा भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्ष 2015-16 में कराए गए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-चार (एनएफएचएस-4) से हुआ है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए सर्वेक्षण को एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एएमएस) और इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मैनेजमेंट रिसर्च (आईआईएचएमआर) ने 29 जनवरी से 24 जुलाई 2015 के मध्य किया। इसके लिए कुल 52,042 घर (हाउस होल्ड) की 62,803 महिलाओं और 9,510 पुरुषों से संपर्क किया गया।

इस सर्वेक्षण से पता चलता है कि शहरी क्षेत्र की साढ़े छह प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र की 12.1 प्रतिशत महिलाएं किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन करती हैं। इस तरह कुल 10़ 4 प्रतिशत महिलाएं तंबाकू का सेवन करती हैं। वर्ष 2005-06 में हुए एनएफएचएस-3 में महिलाओं के तंबाकू खाने का आंकड़ा 16 प्रतिशत था।

इसी तरह यह सर्वेक्षण बताता है कि राज्य मे 59.5 प्रतिशत पुरुष तंबाकू का उपयोग करते हैं, जिनमें शहरी पुरुषों का आंकड़ा 53.1 प्रतिशत और ग्रामीण पुरुषों का आंकड़ा 62़ 4 प्रतिशत है। इस प्रकार तंबाकू का उपयोग करने वाले पुरुषों की संख्या में छह प्रतिशत से ज्यादा की कमी आई है।

राज्य में पुरुष और महिलाएं दोनों ही शराब का इस्तेमाल करते हैं। कुल 1.6 प्रतिशत महिलाएं शराब पीती हैं, जबकि पुरुषों के शराब पीने का आंकड़ा 29.6 प्रतिशत है। वहीं, वर्ष 2005-06 में 2़ 1 प्रतिशत महिलाएं और 30.8 प्रतिशत पुरुष शराब पीते थे।

बीते 10 वर्षो में राज्य में तंबाकू और शराब पीने के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो एक बात साफ हो जाती है कि राज्य में नशेड़ियों की संख्या में कमी आई हैं। तंबाकू खाने के मामले में महिलाओं में साढ़े पांच और पुरुषों में छह प्रतिशत की कमी आई है, जबकि शराब पीने के मामले में महिलाओं में आधा प्रतिशत तथा पुरुषों में एक प्रतिशत की कमी आई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493