दिल्ली में धूप भरी सुबह

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह धूप रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आज दिनभर आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। शनिवार सुबह धुंध रह सकती है।”

आईएमडी के मुताबिक, यहां अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 61 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि दृश्यता 2,000 मीटर रही।

दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493