भोपाल, 25 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार को मौसम के तेवर तल्ख रहे और धूप खिली रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है।
राज्य के तापमान में बदलाव जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री, इंदौर का 18 डिग्री, ग्वालियर का 17 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इससे पहले गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री, इंदौर का 39 डिग्री, ग्वालियर का 38.5 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath