पेरिस, 25 मार्च (आईएएनएस)। मध्य फ्रांस के एलियर में हुई सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई।
शुरुआती पुलिस रिपोर्टों के मुताबिक, गुरुवार रात को स्विट्जरलैंड से पुर्तगाल जा रही एक मिनी बस की ट्रक से टक्कर हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दुर्घटना में मिनीबस में सवार 12 पुर्तगाली यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए।
dharmpath.com dharmpath