कनाडाई वृत्तचित्र महोत्सव के लिए चुनी गई ‘फायरफ्लाइज इन द एबीज’

मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। निर्देशक चंद्रशेखर रेड्डी की वृत्तचित्र-फीचर ‘फायरफ्लाइज इन द एबीज’ को कनाडा अंतर्राष्ट्रीय वृत्तचित्र महोत्सव ‘हॉट डॉक्स 2016’ के लिए चुना गया है। इस महोत्सव के लिए चुनी गई वह एकमात्र भारतीय वृत्तचित्र-फीचर है।

इस महोत्सव का आयोजन 28 अप्रैल से छह मई के बीच किया जाएगा। इसमें वर्ल्ड शोकेस वर्ग में वृत्तचित्र दिखाई जाएगी।

बयान के मुताबिक, “दुनियाभर के सर्वश्रेष्ठ 38 फीचर में ‘फायरफ्लाइज इन द एबीज’ को चुना गया है। इसे बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में दिखाया जा चुका है। भारत में 14वें मुंबई अतंर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में भी यह दिखाई जा चुकी है। इसे राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र फीचर फिल्म तथा सर्वश्रेष्ठ छायांकन के लिए गोल्डन कोंच अवॉर्ड मिला है।”

यह कनाडा महोत्सव का 23वां संस्करण होगा, जिसका आयोजन वार्षिक तौर पर कनाडा के टोरंटो में किया जाता है।

रेड्डी के इस वृत्तचित्र में कोयला खदान में काम कर रहे 11 वर्षीय बच्चे के सपनों की उड़ान को दिखाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493