प्रिंस विलियम पांच दिवसीय केन्याई दौरे पर

उन्होंने नैरोबी में राष्ट्रपति उहुरू केन्यटा से बातचीत करते हुए देश के संरक्षण के प्रयासों को सहयोग देने की प्रतिबद्धता भी जताई। प्रिंस विलियम नैरोबी में अपनी पूर्व प्रेमिका जेका क्रेग के विवाह समारोह में भी हिस्सा लेंगे। जेका केन्या के संरक्षणकर्ता इयान क्रेग की बेटी हैं।

जेका शनिवार को पश्चिमोत्तर केन्या का लेवा वन्यजीव संरक्षण में एक निजी समारोह में संरक्षणकर्ता जोनाथन बेली के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगी।

केन्या में ब्रिटिश उच्चायुक्त द्वारा जारी बयान के मुताबिक, “यूनाइटेड फॉर वाइल्डलाइफ के अध्यक्ष प्रिंस विलियम केन्या में लंबे समय से चल रहे संरक्षण एवं शिकार रोधी अभियानों का प्रत्यक्ष मुआयना करेंगे। इन अभियानों को टस्क ट्रस्ट की ओर से समर्थन दिया जा रहा है।”

प्रिंस विलियम अपनी पांच दिवसीय यात्रा के दौरान पशुचिकित्सकों के कार्यो को भी देखेंगे।

राष्ट्रपति केन्याटा और प्रिंस विलियम ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा की, जहां राष्ट्रपति ने चरणपंथ के मूल कारणों से निपटने की जरूरत पर जोर दिया।

प्रिंस विलियम केन्या में ही अपना ईस्टर मनाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493