दिल्ली में दंत चिकित्सक की हत्या, 8 गिरफ्तार (लीड-1)

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बेटे के साथ क्रिकेट खेल रहे 41 वर्षीय दंत चिकित्सक की गेंद सड़क पर एक मोटरसाइकिल सवार को जा लगी, जिसके बाद हुई बहस में कुछ लोगों ने दंत चिकित्सक की पीट-पीट कर हत्या कर दी।

पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में बुधवार आधी रात को यह जघन्य वारदात हुई। दंत चिकित्सक पकंज नारंग अपने बेटे के साथ घर में क्रिकेट खेल रहे थे।

गेंद घर की बालकनी से निकल कर मोटरसाइकिल सवार को जा लगी। इसके बाद बहस शुरू हो गई।

पुलिस ने बताया कि बाइकसवार ने अपने 10 दोस्तों को बुला लिया और नारंग को घर से खींचकर डंडों और ईंटों से पीट-पीट कर मार डाला।

बताया गया है कि चिकित्सक के एक रिश्तेदार ने इसमें हस्तक्षेप करने की कोशिश की, लेकिन उस पर भी हमला किया गया। इससे पहले कि पुलिस वहां पहुंच पाती, हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमने इस मामले में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चार किशोरों को भी पकड़ा गया है। ये सभी झुग्गी बस्तियों में रहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493