नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम फॉर्च्यून पत्रिका में दुनिया के 40 महानतम नेताओं की सूची में रखा गया है। प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली में सम-विषम यातायात योजना लागू करने को लेकर उन्हें शीर्ष पत्रिका में जगह मिली है।
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता को सूची में 42वें पायदान पर रखा गया है।
एक बधाई संदेश पर प्रतिक्रिया जताते हुए केजरीवाल ने कहा, “उन्होंने सूची में मेरा नाम सम-विषम यातायात योजना के लिए दिया है, जिसका श्रेय दिल्ली के लोगों को जाता है, जिन्होंने इसे सफल बनाया।”
फॉर्च्यून पत्रिका के मुताबिक, “प्रदूषण से निपटने के लिए जब केजरीवाल ने अनोखी योजना का खाका सामने रखा, तो लोग संशय में थे। पायलट तौर पर जनवरी में इस योजना के लागू होने के बाद इसके प्रेरक परिणाम सामने आए, जिसमें न सिर्फ सड़कों पर वाहनों की तादाद कम रही, बल्कि प्रदूषण का स्तर भी 13 फीसदी कम हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली।”
dharmpath.com dharmpath