मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर शुक्रवार को अपनी मां मोना कपूर की चौथी पुण्यतिथि पर बचपन की यादें ताजा कर भावुक हो गए।
बॉलीवुड के फिल्म निर्माता बोनी कपूर की पूर्व पत्नी मोना का मार्च 2013 में निधन हो गया था। वह कैंसर से पीड़ित थीं।
अर्जुन और अंशुला ने ट्विटर पर अपनी मां के साथ कुछ तस्वीरें साझा की।
तस्वीर में अर्जुन बच्चे के रूप में दिखाई दे रहे हैं। उनकी मां उन्हें सीढ़ियों से उतरने का ढंग बता रही हैं।
दूसरी तस्वीर में अंशुला अपनी मां के साथ नजर दिखाई दे रही हैं।
तस्वीर का शीर्षक उन्होंने लिखा, “हमें साथ में हंसे, हाथ मिलाए, गले लगाए चार साल बीत गए। मिस यू मां।”
गौरतलब है कि 1996 में तलाक के बाद बोनी ने खूबसूरत अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ शादी की, जिनसे जाह्न्वी और खुशी नामक दो बेटियां हैं।
dharmpath.com dharmpath