मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता अजय देवगन की बहु-प्रतीक्षित फिल्म ‘शिवाय’ में बुल्गारिया के बाल्कन पर्वत श्रृंखला के मनोरम स्थलों के दर्शन होंगे।
वर्तमान में अजय बुल्गारिया में इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने शुक्रवार को ट्विटर पर बाल्कन पर्वत पर लगे फिल्म के सेट की एक तस्वीर साझा की।
अजय ने तस्वीर का शीर्षक लिखा, “बाल्कन की चोटी पर शूटिंग।”
तस्वीर में एक व्यक्ति को हेलीकाप्टर के सामने खड़े देखा जा सकता है।
बुल्गारिया के अलावा, फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग हैदराबाद और उत्तराखंड में भी हुई है।
फिल्म ‘शिवाय’ दिवाली पर रिलीज होगी। इसमें सायेशा सैगल, अबिगेल एमेस और एरिका कर जैसे अन्य सितारे भी हैं।
dharmpath.com dharmpath