ब्रसेल्स, 25 मार्च (आईएएनएस)। बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में हुए आतंकवादी हमलों के संदर्भ में पुलिस द्वारा शुरू किए गए व्यापक तलाशी अभियान के दौरान यहां दो विस्फोट की आवाजें सुनी गईं।
ब्रसेल्स, 25 मार्च (आईएएनएस)। बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में हुए आतंकवादी हमलों के संदर्भ में पुलिस द्वारा शुरू किए गए व्यापक तलाशी अभियान के दौरान यहां दो विस्फोट की आवाजें सुनी गईं।
अल जजीरा के अनुसार, पड़ोस के शएरबीक में तलाशी अभियान शुरू होते ही विस्फोट की आवाजें सुनाई दीं।
सरकारी प्रसारणकर्ता आरटीबीएफ ने कहा कि एक व्यक्ति को इस दौरान गिरफ्तार किया गया है।
इसके पहले गुरुवार को छह संदिग्ध गिरफ्तार किए गए थे।
आत्मघाती हमलावरों ने मंगलवार को जावेंतम हवाईअड्डे को और एक मेट्रो ट्रेन स्टेशन को निशाना बनाया था, जिसमें 30 से अधिक लोग मारे गए थे, और कम से कम 270 लोग घायल हो गए थे। बेल्जियम के इतिहास का यह सर्वाधिक घातक हमला था।
आतंकवादी संगठन, इस्लामिक स्टेट ने हमलों की जिम्मेदारी ली है।
dharmpath.com dharmpath