पुलिस के मुताबिक, कुम्भी ग्राम पंचायत के बहरा गांव निवासी शिव लाल (35) क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए थे। वह गुरुवार देर शाम पास के कुम्भी गांव में होली मिलने गए थे। साइकिल से वापस आते वक्त बहरा गांव के बाहर सामने से भागती हुई आ रही नीलगाय ने अचानक उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में जख्मी शिव लाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath