बेहतरीन फार्म में न होने के बावजूद अजेय हैं मेसी : साम्पोली

मेड्रिड, 25 मार्च (आईएएनएस)। अर्जेटीना के कोच जॉर्ज साम्पोली का कहना है कि उनके हमवतन और बार्सिलोना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी अगर अपनी बेहतरीन फार्म में न भी हों, तो भी उन्हें कोई नहीं हरा सकता।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, स्पेन के समाचार पत्र ‘मार्सा’ में गुरुवार को प्रकाशित एक साक्षात्कार में साम्पोली ने कहा, “अगर मेसी खुश हैं और अपनी बेहतरीन फार्म में हैं, तो वह किसी भी टीम के लिए घातक खतरा साबित हो सकती हैं और चिली को उन्हें रोकने पर ध्यान केद्रित करना होगा।”

साम्पोली ने कॉनमेबोल 2018 फीफा विश्व कप क्वालीफाइंग में शुक्रवार को होने वाले चिली और अर्जेटीना के मुकाबले से पहले यह बयान दिया।

साम्पोली ने कहा, “अगर मेसी अपनी बेहतरीन फार्म में नहीं भी हैं, तो भी उनके खिलाफ खेलना काफी मुश्किल है। चिली को उन्हें रोकने पर ध्यान देना होगा।”

अर्जेटीना के कोच का कहना है कि शुक्रवार को मुकाबला निर्णायक खेल नहीं है। उनका मानना है कि चिली शुक्रवार का खेल पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493