नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार शाम हल्की बारिश हो सकती है। न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने बताया, “आज (शनिवार) आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में शाम को हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की उम्मीद है।”
अधिकारी ने बताया कि यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 66 प्रतिशत आद्रता दर्ज की गई।
दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath