तेहरान, 26 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिणी ईरान में शुक्रवार को हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई।
अर्ध आधिकारिक समाचार एजेंसी आईएसएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के फार्स प्रांत में अस्पताल प्रशासन का हेलीकॉप्टर बचाव कार्यो के बाद अस्पताल लौटने वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में सवार चालक दल, चिकित्सा तकनीशियनों और मरीज की मौत हो गई।
ईरान के आपातकाल केंद्र के प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath