रोलिंग स्टोन्स का कॉन्सर्ट क्यूबा में

हवाना, 26 मार्च (आईएएनएस)। क्यूबा के हवाना स्पोर्ट्स सिटी में मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड ‘द रोलिंग स्टोन्स’ के ऐतिहासिक कॉन्सर्ट में प्रशंसकों की भारी भीड़ जुटी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार रात के शो में केवल हवाना के प्रशंसकों ने ही नहीं, बल्कि अन्य प्रांतों के हजारों प्रशंसकों ने बैंड का शानदार स्वागत किया। प्रशंसक अपने रॉक आइकन्स को देखने का कोई भी मौका नहीं गंवाना चाहते थे।

बैंड के प्रमुख गायक मिक जैगर ने बैंड के मशहूर ‘जम्पिन जैक फ्लैश’ से कॉन्सर्ट की शुरुआत करने से पूर्व स्पैनिश में प्रशसंकों का अभिवादन किया। जैगर ने कहा, “हैलो हवाना। गुड इवनिंग मेरे क्यूबाई लोगों।”

जैगर, गिटारवादक कीथ रिचर्डस, बास वादक रॉन वुड और ड्रमर चार्ली वॉट्स शो प्रस्तुत करने के लिए गुरुवार को हवाना पहुंचे थे।

‘सटिस्फैक्शन’ और ‘स्टार्ट मी अप’ जैसे हिट दे चुके बैंड की यात्रा पर बन रही एक डॉक्यूमेंटरी के लिए कॉन्सर्ट को फिल्माया जाएगा।

क्यूबा के लिए रोलिंग स्टोन्स का यह पहला कॉन्सर्ट बेहद खास है, जहां 60 के दशक में विदेशी रॉक को प्रतिबंध का सामना करना पड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493