अब्बास-मस्तान अगली फिल्म में निशिकांत को लेने के इच्छुक

मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान का कहना है कि वे ‘रॉकी हैंडसम’ फिल्म में निर्देशक निशिकांत कामत के अभिनय कौशल से काफी प्रभावित हुए हैं और उन्हें अपनी अगली फिल्म में लेना चाहते हैं।

फिल्म ‘रॉकी हैंडसम’ की स्क्रीनिंग के मौके पर अब्बास-मस्तान ने कहा, “हमने निशिकांत (कामत) से पहले ही कह दिया है कि हम उन्हें हमारी अगली फिल्म में लेने जा रहे हैं। वह एक बेहतरीन कलाकार हैं। हम उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए सोच सकते हैं।”

निशीकांत ने ‘रॉकी हैंडसम’ का निर्देशन करने के अलावा इसमें खलनायक की भूमिका भी निभाई है।

निर्देशक जोड़ी ने कहा, “हम निशिकांत (कामत) को बहुत अच्छे से जानते हैं। वह बहुत अच्छे निर्देशक और कलाकार हैं। सक्षम अभिनेता और फिल्म निर्माता होने के नाते वह जानते हैं कि कैसे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता को बाहर लाया जा सकता है।”

फिल्म की स्क्रीनिंग के मौके पर मौजूद निशिकांत ने एक बार फिर अभिनय करने में दिलचस्पी दिखाई, लेकिन इसके लिए उनके पास उपयुक्त भूमिका और दिलचस्प कहानी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, “अगर मुझे उपयुक्त भूमिका और अच्छी कहानी मिली है तो मैं भविष्य में अभिनय कर सकता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493