श्रीनगर, 26 मार्च (आईएएनएस)। कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को एक ग्रेनेड हमले में कम से कम तीन लोग घायल हो गए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “आतंकवादियों ने बिजबेहरा कस्बे में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर सेना की एक रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) पर ग्रेनेड फेंका और गोलीबारी की।”
अधिकारी ने कहा, “हमले में सेना के दो जवानों सहित तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक नागरिक है।”
अधिकारी ने कहा कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तलाशी अभियान के लिए इलाके की घेरेबंदी कर दी गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, व्यस्त श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर विस्फोट के मद्देनजर यातायात रद्द कर दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath