मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री और मॉडल सना सईद ने अब अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला लिया है, जिसके चलते वह अभिनय से ब्रेक ले रही हैं।
सना ने कहा, “खैर, मैं अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अभिनय से छुट्टी ले रही हूं। अगले महीने मैं आगे की पढ़ाई के लिए लॉस एंजेलिस जा रही हूं। मैं वापस आकर करियर पर ध्यान केंद्रित करूंगी।”
वर्तमान में सना स्टंट आधारित रियलिटी शो खतरों के ‘खिलाड़ी : कभी पीड़ा, कभी कीड़ा’ (केकेके) के फाइनल में से एक है। इसकी मेजबानी अर्जुन कपूर कर रहे हैं।
सना सईद (27) अभिनेत्री ने शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में बाल-कलाकार के रूप में अभिनय की शुरुआत की थी, वहीं उन्होंने करण जौहर की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बतौर अभिनेत्री अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा।
वह ‘झलक दिखला जा’ और ‘नच बलिए’ जैसे रियलिटी शो में भी काम कर चुकी हैं।
dharmpath.com dharmpath