सरकार बनाने का दावा पेश करने महबूबा राजभवन पहुंचीं

जम्मू, 26 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में सरकार बनाने का दावा करने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती शनिवार को यहां राजभवन पहुंचीं।

पीडीपी अध्यक्ष के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता व लोकसभा सदस्य मुजफ्फर हुसैन बेग भी थे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल के नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह भी राजभवन पहुंचे।

पीडीपी के विधायकों ने गुरुवार को पीडीपी अध्यक्ष को विधायक दल का नेता चुन लिया, जिसके बाद सरकार गठन के लिए दावा पेश करने का उनका रास्ता साफ हो गया।

सूत्रों ने कहा कि पीडीपी तथा भाजपा ने संयुक्त रूप से राज्यपाल एन.एन.वोहरा से मिलने के लिए समय मांगा था, ताकि महबूबा मुफ्ती, वोहरा को सरकार बनाने का दावा पेश करने का पत्र सौैंप सकें। साथ ही भाजपा ऐसा ही एक अन्य पत्र राज्यपाल को सौंपेगी।

पीडीपी के पास 27 विधायक हैं (मुफ्ती मोहम्मद सईद को मिलाकर कुल 28 थे) और पार्टी को एक निर्दलीय विधायक भी समर्थन दे रहे हैं, जो लद्दाख क्षेत्र से विधायक हैं।

वही, भाजपा के पास 25 विधायक हैं और तीन अन्य विधायक उन्हें समर्थन दे रहे हैं। इनमें से दो पीपुल्स कांफ्रेंस, जबकि एक निर्दलीय विधायक है।

जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा में कुल 87 सीटें हैं।

जम्मू एवं कश्मीर में आठ जनवरी से ही राज्यपाल शासन है। नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के एक दिन बाद से ही राज्य में राज्यपाल शासन है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493