जकार्ता, 26 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिमी इंडोनेशिया की एक जेल में दंगा हुआ, जिसमें 5 लोगों की हत्या हो गई, जबकि इस दौरान आग लगने के बाद 250 लोगों को वहां से हटाया गया। यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को दी।
इंडोनेशिया की राष्ट्रीय पुलिस के प्रमुख बद्रोदीन हैती ने कहा कि सुमात्रा द्वीप पर बेंगकुलु जेल में जब ड्रग की तस्करी के आरोप में सजा काट रहे एक कैदी को अधिकारियों ने हटाना चाहा तो शुक्रवार की रात में कुछ कैदियों ने दंगा शुरू कर दिया।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, हैती ने कहा कि कैदियों ने जेल में आग लगा दी, जिस पर काबू पाने में दो घंटे लगे। आग से बचाने के लिए 250 कैदियों को वहां से बाहर निकालना पड़ा।
विदित हो कि इंडोनेशिया की पुलिस और सेना ने इस सप्ताह के शुरू में ड्रग की तस्करी और उसका उपभोग रोकने के लिए अभियान शुरू किया। इसी सिसिले में जेल में भी कार्रवाई की जा रही थी, जिससे यह घटना हुई।
dharmpath.com dharmpath