सरकारी कंपनियों की गुणवत्ता में सुधार का प्रयास हो : केकियांग

ली ने यह टिप्पणी शुक्रवार को एक बैठक के दौरान लिखित निर्देश में की।

उन्होंने कहा कि सरकारी कंपनियां सतत विकास व रोजगार सृजन के लिए कड़ी मेहनत कर रही है और इसीलिए हमारा आर्थिक प्रदर्शन संतुलित है।

ली ने कहा कि चीन इस साल कई चुनौतियों का सामना कर रहा है और सरकारी कंपनियों को आर्थिक व सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ-साथ गुणवत्ता व क्षमता में सुधार पर ध्यान देना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नव विकास को गति प्रदान करने के प्रयास का नेतृत्व, पारंपरिक विकास में सुधार तथा प्रौद्योगिकी, सुधार पुर्नसरचना व बेहतर प्रबंधन के माध्यम से क्षमता बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

उन्होंने स्थानीय सरकार व विभिन्न विभागों से सरकारी कंपनियों के सुधार को सामने लाने तथा सरकारी कंपनियों को क्षमतावान बनाने के लिए अनुकूल माहौैल प्रदान करने की अपील की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493