ईस्टर की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का बधाई संदेश

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। ईस्टर की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि ईस्टर का यह पवित्र दिन हमेशा मानवता के लिए यीशु मसीह के अनंत प्रेम का स्मरण कराता है। इस पावन अवसर पर उनकी सीख हम में से प्रत्येक को प्रेम, सत्य, त्याग और क्षमा के उनके आदर्शो का पालन करने के लिए प्रेरित करती रहे।

मुखर्जी ने कहा, “ईस्टर के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को, विशेष रूप से हमारे ईसाई भाइयों और बहनों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।”

उन्होंने कहा, “घृणा और हिंसा का हमारे विचारों में कोई स्थान न रहे। मानवता, जिसकी यीशु मसीह ने हमेशा सेवा की, हमारे रास्ते को प्रशस्त करता रहे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493