ब्रसेल्स हमले के बाद आईएस ने दी चेतावनी

बेल्जियम के प्रसारक ‘आरटीबीएफ’ की शनिवार की रिपोर्ट के अनुसार, ये वीडियो बेल्जियम के समाचार पत्र ‘ले सोएर’ को भेजे गए हैं, जिसमें दो आतंकवादी यूरोपीय देशों की सरकारों से सीरिया और इराक में तैनात अपनी सेना हटाने के लिए बोल रहे हैं।

एक वीडियो में आतंकवादी कहता है, “अपने विमानों और सैनिकों को पीछे हटने को कहो और शांति से जियो। यह (ब्रसेल्स हमला) तो बस एक शुरुआत है। आगे जो होगा, वह और भी भयावह होगा।”

वीडियो में आगे कहा गया है, “एक साल पहले का मेरा संदेश याद है जब हमने पेरिस और ब्रसेल्स पर हमले का ऐलान किया था। हमने इसे कर दिखाया है, हमारे निशाने पर कुछ और भी हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493