बांग्लादेश की बल्लेबाजी से निराश कोच चंडिका

कोलकाता, 27 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश के कोच चंडिका हथुरुसिंघा ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अपनी टीम की बल्लेबाजी पर निराशा जताई।

टी-20 विश्व कप में शनिवार को हुए मुकाबले में बांग्लादेश को न्यूजीलैंड से 75 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।

हथुरुसिंघा ने यहां संवाददाताओं को बताया, “जिस तरह से हमने बल्लेबाजी की है, उससे काफी निराश हूं। इस विकेट पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था, लेकिन हमने 15-20 रन अधिक दिए।”

कोच ने कहा, “हमने आस्ट्रेलिया जैसी अन्य टीम के खिलाफ मुकाबलों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन शनिवार को हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।”

हथुरुसिंघा ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की भी तारीफ की।

न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में केवल बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान ने ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने चार ओवरों में 22 रन देकर पांच विकेट लिए।

रहमान की प्रशंसा करते हुए कोच ने कहा कि वह काफी बुद्धिमान क्रिकेट खिलाड़ी हैं। अधिक अनुभवी न होने के बावजूद भी उन्होंने बहुत तीव्रता के साथ स्थिति को भांप लिया।

बांग्लादेश के लिए टी-20 विश्व कप का सफर पूरा हो चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493